फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पाठशाला में विशेषज्ञ बताएंगे खेती के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। जनपद में न्याय पंचायत स्तर पर विश्व मृदा दिवस के अवसर पर मंगलवार को किसान पाठशाला का आयोजन होगा। जिसमें किसानों को मृदा परीक्षण और जैविक खेती के बारे जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्राविधिक सहायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में मृदा दिवस मनाया जाएगा। जिसमें मुगलसराय विधायक साधना सिंह समेत सीडीओ एके सिंह, जिला कृषि अधिकारी समेत तमाम जनपद स्तरीय अधिकारी हिस्सा लेंगे और किसानों को उन्नत व आधुनिक जानकारी देंगे।
विज्ञापन

किसान पाठशाला का आयोजन न्याय पंचायत स्तर पर प्राथमिक विद्यालयों में दो चक्रों में 5 से 9 और 11 से 15 दिसंबर तक किया जाएगा। इस दौरान पहले दिन मंगलवार को किसानों को फसल चक्र, रबी की खेती और इसके मुख्य प्रजातियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं बीज अनुदान, कृषि विविधीकरण सहित तकनीकी खेती के बारे में बताया जाएगा। दूसरे दिन कृषि निवेश, जल प्रबंधन, सोलर पंप, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। तीसरे दिन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि विभाग से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। चौथे दिन को बागवानी खेती, कृषि बानिकी, पोस्ट हार्वेस्ट तकनीकी, मूल्य संवर्धन, खाद्य प्रसंस्करण के तहत ग्रेडिंग, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और विपणन सहित अन्य जानकारियां प्रदान की जाएंगी। वहीं अंतिम दिन कृषि रक्षा के महत्व, कृषि लागत घटाने के उपायों के बारे में बताया जाएगा। इस संबंध में कृषि उपनिदेशक आरके सिंह ने बताया कि किसान पाठशाला के लिए जनपद में 102 गावों का चयन किया गया है। गांव स्थित प्राथमिक विद्यालयों में दिन में तीन बजे किसान पाठशाला लगेगी। इसमें प्राविधिक सहायक व विभागीय अधिकारी कर्मचारी किसानों को आधुनिक खेती के तरीके बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें