फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितविहीन माध्यमिक शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। उचित मानदेय सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर वित्तविहीन शिक्षकों ने गुरुवार को विकास भवन के समीप प्रदर्शन किया। जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मियों हेतु सेवा नियमावली बनाकर उनका विनियमितीकरण करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को उचित मानदेय देने का सरकार की तरफ से जो आश्वासन दिया गया था उसे पूरा नहीं किया जा सका है। शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को उचित मानदेय अविलंब जारी किया जाए। पिछली सरकार द्वारा प्राप्त प्रोत्साहन राशि की दूसरी किस्त अविलंब जारी की जाए। बोर्ड परीक्षा 2018 में सीसी टीवी कैमरा लगाने की अनिवार्यता की गयी है। कहा कि जिस तरह सरकारी व अनुदानित विद्यालयों में सीसी टीवी लगाने की व्यवस्था की जा रही है ठीक उसी तरह वित्तविहीन विद्यालयों में भी ऐसी व्यवस्था की जाए। आरोप लगाया कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास का नारा देकर प्रदेश की सत्ता में लौटी, लेकिन सरकार बनने के बाद भाजपा अपने नारों व वादों को भूल गई। यदि ऐसा नहीं होता तो वित्त विहीन शिक्षक आज अपनी मांगों के लिए इस तरह आंदोलनरत होकर संघर्ष नहीं करते। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वित्तविहीन शिक्षकों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन तय है। इस अवसर पर साहब सिंह यादव, सुदामा यादव, बैजनाथ, पूनम, रीता, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें