मुगलसराय। श्रीराणी सती श्याम अराधना मंडल के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन रविवार को दादी राणी सती के समक्ष अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। बाद में समाज की महिलाओं ने मंगल पाठ किया जबकि बाहर से आए गायक कलाकारों ने दादी दरबार में भक्ति गीत प्रस्तुत किये
तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव में रविवार की सुबह दस बजे डॉ. विष्णु आनंद ने परिवार सहित दादी के दरबार में अखंड ज्योति जलाई। इसके बाद पटना से आए गायक कलाकार राजन कुमार ने मंगल पाठ की शुरूआत की। इसके बाद समाज की महिलाओं ने हाथों में मेंहदी रचाकर और ओढ़नी से माथा ढंक कर मंगल पाठ किया। बीच बीच में बाहर से आए गायक कलाकारों ने एक बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोहा। शाम छह बजे मंगल पाठ के समापन किया गया और दादी जी की भव्य आरती उतारी गई। रात नौ बजे से भजन गंगा की शुरुआत हुई। इसमें स्थानीय और मंडल के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति की। इस मौके पर पंकज गर्ग, मनीष भारूका, विष्णुकांत अग्रवाल, आत्माराम तुलस्यान, रविशंकर भारूका, अजय जालान, अनिल अग्रवाल, अजय कंदोई, अनिल कंदोई, सुभाष तुलस्यान, पवन तुलस्यान, शंभु डोकानिया, अंकित अग्रवाल, पंकज मोदी, अमित डेरोलिया, प्रमोद गोयल, संतोष सिंहानिया, रघु भरतिया, सतीश डेरोलिया, आशीष गर्ग, आशुतोष कंदोई, पियूष भारुका, अमित रुंगटा आदि रहे।