मुगलसराय। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के अलीनगर स्थित डिपो में शुक्रवार को माकड्रिल के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। इसमें सभी सफल रहे।अधिकारियों ने बचाव दल के कार्यों की सराहना की।
शुक्रवार की सुबह दस बजे टैंकर में तेल भरते समय समीप के वाल्व में लीकेज हुई और आग लग गई हड़बड़ी में टैंकर चालक ने गाड़ी स्टार्ट कर आगे निकलने लगा और इससे पाइप लाइन टूट गई। इससे अधिक तेल बहने लगा। यह देख कर कर्मचारियों ने खतरे की सूचना तत्काल सायरन एवं वाकी-टाकी द्वारा बचाव दल को दी। इसके बाद टैंकर चालकों ने सूझबूझ दिखाते हुए आपातकालीन निकास द्वार से अपने टैंकरों को सुरक्षित बाहर तक निकाला जबकि बचाव दल द्वारा फायर मानिटर ऑन करके आग पर नियंत्रण किया गया। आग नियंत्रण में टेरिटरी मैनेजर सुदीप्तो मुखर्जी, फायर चीफ एवं संयंत्र प्रबंधक देवेंद्र कुमार, फायर फाइटिंग टीम के देव कुमार रामचंद्र अभिजीत जितेंद्र सिंह, अंशुल रहे। बचाव कार्यों का प्रदर्शन फायर इंचार्ज सेफ्टी ऑफिसर गौरव की देख रेख में हुआ। इस दौरान नागरिक सुरक्षा के स्टाफ ऑफिसर फायर कमलेश तिवारी,डॉ. एके सिंह, अरविंद रस्तोगी, विजय दुबे,मनोज पाठक, उपनियंत्रक नीरज मिश्रा,राजीव कुमार आदि रहे।