फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हाईकोर्ट के आदेश पर 41 शिक्षकों को मिली तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। उच्च न्यायालय के आदेश पर जिले में 41 नए शिक्षकों को विभिन्न ब्लाॅकों के विद्यालयों में तैनाती दे दी गई। बीएसए की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम ने एलाटमेंट की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों की भीड़ लगी रही। शासन की ओर से 2016 में 12460 शिक्षकों को भर्ती निकाली गई थी। इसके तहत 2017 में शिक्षकों की काउंसलिंग कराई गई थी। इनमें से कुछ शिक्षक हाईकोर्ट चले गए थे, जिससे उनकी तैनाती नहीं मिल पाई थी। अब अदालत के आदेश पर 41 शिक्षकों को तैनाती दे दी गई। बीएसए सत्येंद्र कुमार के निर्देशन में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई थी। इसमें डायट के प्राचार्य, जीजीआईसी दिघवट की प्रधानाचार्य और नौगढ़ के शिक्षक शामिल थे। टीम ने बीएसए कार्यालय में शिक्षकों को विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूरी की। नौगढ़, चकिया, शहाबगंज, नियामताबाद, सकलडीहा, धानापुर, चहनियां और बरहनी में इन शिक्षकों को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें