फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बैग में भरे 25-25 किलो वजन के छह कछुए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जीआरपी ने शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन से 25-25 किलो वजन के कछुओं को बरामद किया। पांच पिट्ठू बैग में कछुओं को भरकर लावारिश हाल में प्लेटफार्म पर रखा गया था। हालांकि कोई तस्कर गिरफ्तार नहीं हो पाया। जीआरपी ने कछुओं को वन विभाग के हवाले कर दिया। जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर लावारिश हाल में पांच पिट्ठू बैग पड़े थे और उनमें हलचल हो रही थी। बैग खोलकर देखा गया तो उनमें विशालकाय छह कछुए बरामद हुए। प्रत्येक कछुए का वजन करीब 25 किलो था। आशंका है कि तस्कर हरिद्वार से कछुओं को लेकर यहां आए होंगे और हावड़ा की ओर जाने के लिए ट्रेन में सवार होने के लिए प्लेटफार्म पर रख दिया होगा। जीआरपी के पहुंचने पर तस्कर कछुओं को छोड़कर भाग गए। कछुआ बरामदगी की सूचना वन विभाग को दी गई। कुछ देर बाद पहुंची वन विभाग की टीम को कछुए सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें