फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 41 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ, तीन मिले नए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेेजी से कम हो रही है। शुक्रवार को 41 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए, जबकि तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या सौ से नीचे आ गई और यह संख्या 72 तक पहुंच गई। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है। जिले में शुक्रवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में तीन पुरुषों में संक्रमण मिले। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में नियामताबाद, पीडीडीयू नगर और नौगढ़ के एक एक रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोरोना की जांच के लिए आज कुल 1900 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ आज कुल 41 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए। इसी तरह जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या सौ से नीचे आकर 72 तक पहुंच गई। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16106 तक पहुंच गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 72 है जबकि 15688 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें