चंदौली जिले की सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने शनिवार रात जगदीशसराय स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप एक मिनी ट्रक से 40 लाख रुपये की प्रतिबंधित 175 शीशी फेंसिडिल सिरप व 16,960 शीशी एसकफ सिरप बरामद किया। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रतिबंधित दवा क्रॉकरी की पेटियों के नीचे छिपाकर बिहार प्रांत के औरंगाबाद ले जाया जा रहा था।
एसपी ने बताया कि बरामद प्रतिबंधित दवाओं की कीमत 40 लाख रुपये से अधिक है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने स्वीकार किया कि प्रतिबंधित दवा की खेप लेकर बिहार के औरंगाबाद जा रहा था। बताया कि बिहार के साथ ही पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में प्रतिबंधित दवा की मांग रहती है। ऐसी दवाओं का प्रयोग नशे के रुप में ज्यादा होता है। इसी के चलते इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है।