नियामतबाद। क्षेत्र के जफरपुर ग्राम पंचायत में नहर का तटबंध टूटने से 40 बीघे धान की तैयार फसल जलमग्न हो गई है। इससे 30 से ज्यादा किसानों की सफल बर्बाद हो गई। यही नहीं, खेतों में पानी भरा होने के कारण धान की बुवाई भी पिछड़ने का डर सता रहा है।
नियामताबाद क्षेत्र के जफरपुर धरना ग्राम पंचायत के पास नहर का तटबंध टूट गया है, जिससे आसपास के धान के खेतों में पानी भर गया है। खेतों में खड़ी धान की पकी फसल जलमग्न हो गई है। पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जहां फसल सड़ने लगी है, वहीं गेहूं की बुवाई भी संभव नहीं दिख रही। किसानों का कहना है कि पिछले दो साल से यह समस्या आ रही है। कभी तटबंध टूटने तो कभी नहर से पानी के रिसाव की वजह से उनके खेतों में पानी भर जाता है। किसानों ने बताया कि खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल बर्बाद हो गई है। वहीं, गेहूं की बोआई भी नहीं हो पा रही है।