फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ प्रवासी सहित 39 नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को नौ प्रवासी सहित 39 संक्रमित मिले। वहीं 23 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी और क्वारन्टीन सेंटर से वापस लौटे। शुक्रवार की रात आई रिपोर्ट में 5 महिला और 34 पुरूष संक्रमित मिले। इनमें एक छत्तीसगढ़ से, 3 गोवा से, एक हरियाणा से, 2 मुम्बई से, एक पुणे से, एक सीतापुर से आए हैं। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से एक स्वास्थ्य कर्मी, 6 पुलिसकर्मी, 2 रेलकर्मी, 5 बैंक कर्मी, एक सीडीपीओ कार्यलय से, एक किराना दुकान, एक जिला पंचायत सदस्य से संबंधित है। इनमें से एक व्यक्ति गाजीपुर में है। एक कबीरचौरा हास्पिटल वाराणसी में इलाज करा रहा है। संक्रमितों में बरहनी ब्लाक से 5, चकिया ब्लाक के से 11, चंदौली नगर से सात और ग्रामीण क्षेत्र से 3, धानापुर से एक, नियामताबाद से 2, सकलडीहा से 3 और पीडीडीयू नगर के सात लोग रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ शुक्रवार को 23 संक्रमितों के ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 669 हो गई। इसमें एक्टिव केस की संख्या 262 है जबकि 401 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें