फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 अवैध निर्माण ढहाए गए

Fri, 06 Nov 2015 01:20 AM IST
39 illegal structures were demolished
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुग़लसराय रेलवे क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा रेलवे की कॉलोनियां हैं। उन कालोनियों में रेल कर्मियों के आवास बने हुए हैं जबकि काफी जमीन खाली पड़ी हुई है  जिसपर कई लोगों ने अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है। कई बार नोटिस देने और नोटिस चस्पा करने के बाद भी जब अतिक्रमणकारियों ने कब्जा नहीं छोड़ा तो रेलवे ने इसे संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन को सूचना दी और जमीन खाली कराने के लिए अतिरिक्त बल की मांग की। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे का सहयोग किया। एसडीएम सदर और अलीनगर पुलिस को साथ लेकर कार्यवाही करते  हुए डीइएन हेड क्वार्टर एसके राय मातहत कर्मचारियों व बुलडोजर संग  गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे मानसनगर कॉलोनी पहुँच गए और एसडीएम सदर  गिरीश कुमार शर्मा की मौजूदगी में अवैध निर्माण को धराशायी करने का आदेश  दे दिया। कर्मचारियों के सहयोग से बुलडोजर ने अवैध निर्माण ढाहना शुरू कर दिया। अधिकारियों  द्वारा की गयी इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद  बुलडोजर का रुख गया कॉलोनी की तरफ हो गया। वहां भी    कई अवैध निर्माण को  गिरा दिया गया ।
विज्ञापन

 यह कार्यवाही शाम तीन बजे तक चलती रही। इस संबंध में  डीइएन हेड क्वार्टर एसके राय ने बताया कि गुरुवार को 39 अवैध निर्माणों की  धराशायी करा दिया गया। शीघ्र ही अन्य कॉलोनियों में भी कार्यवाही     करते हुए वहा पर बने अवैध निर्माण को गिराने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें