फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के साथ 38 मिले नए कोरोना संक्रमित, 195 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से कम हो रही है। पिछले एक सप्ताह से संक्रमितों से ठीक होने वालों की संख्या मिल रही है। पिछले तीन दिनों से जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार किसी की मौत कोरोना से नहीं हुई है। इससे स्थिति सामान्य होती दिख रही है। बुधवार केे 11 महिला और एक बालक सहित 38 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 195 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में एक बालक, 11 महिला और 26 पुरुष सहित 38 नए संक्रमित मिले हैं। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में बरहनी के एक, चहनिया के चार, चकिया ग्रामीण क्षेत्र के तीन और नगरीय क्षेत्र के एक, चंदौली ग्रामीण क्षेत्र के आठ और नगरीय क्षेत्र के चार, धानापुर के तीन, नियामताबाद के चार, पीडीडीयू नगर के छह, सकलडीहा के दो और शहाबगंज ब्लाक के दो रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोरोना की जांच के लिए बुधवार को 1916 नमूने एकत्रित किये । दूसरी तरफ जिले में 195 संक्रमित व्यक्ति व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15881 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 732 है जबकि 14833 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें