सैयदराजा । क्षेत्र के जीटी रोड स्थित किड्स पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने वर्षा जल संग्रहण, जल प्रदूषण, जल शोधन, रक्त संचरण, मिलावटी सामान से शरीर को क्षति,जल चक्र,जल शुद्धिकरण, आक्सीजन का महत्व, टपक सिंचाई, जल छिड़काव, पौधों में खनिज और जल संरक्षण, सौर सिंचाई, हाइड्रोलिक लिफ्ट, ऋतु परिवर्तन, सूर्य ग्रहण समेत दो दर्जन से अधिक माॅडल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि बीईओ रामाश्रय, प्रधानाध्यापक राम अवतार प्रसाद ने बच्चों के प्रतिभा को बारिकी से निहारा और जानकारी प्राप्त कर उनकी सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना सोनी ने अतिथियों का अभिवादन कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान किरण शर्मा, शिव शंकर तिवारी, विजय पांडेय ,देवेंद्र जालान ,धनंजय, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।