पीडीडीयू नगर। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित कलर बेल्ट टेस्ट में 45 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें 35 खिलाड़ियों ने कलर बेल्ट सर्टिफिकेट प्राप्त किए हहैं।
अभिषेक पटेल, आभाष सिंह, अर्धांश जायसवाल, चंद्रा, आदर्श जायसवाल, पायल, शुभम, श्रेया पांडेय, रागिनी गोंड, कनक चौहान, जीत राठौर, वेदांत चौहान, रामानंद सिंह ने येलो बेल्ट हासिल किया। अजीत कुमार केसरी, शिवम, सोनम यादव, प्रदीप पटेल, निहाल पटेल, नैंसी पटेल, सोनाक्षी यादव ने ग्रीन और राजवंश निगम, आश्रिता बारी व अभिषेक कुमार राय ने ग्रीन वन बेल्ट प्राप्त किया। उत्कर्ष तिवारी, दिव्यांशी, अंकुश कुमार व आयराना दास गुप्ता ने ब्लू बेल्ट प्राप्त किया है। श्रेया मिश्रा, कीर्ति मिश्रा, सनी पटेल, अभय पटेल, अंकुश कुमार, सतीश विश्वकर्मा व धर्मेंद्र ने रेड वन बेल्ट हासिल किया।एसोसिएशन के सचिव सतीश कुमार ने सफल खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया। इस मौके पर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सतीश कुमार, अध्यक्ष डाॅ. मृत्युंजय, कोच आजाद हुसैन, कृष्ण देव, नीरज पटेल, संतोष भारती, धीरज यादव, अमन कुमार आदि रहे।