फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फ्लाईओवर बनेगा, शासन से मांगे तीन सौ करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सुभाष पार्क से चकिया तिमुहानी तक लगने वाले जाम से निजात के लिए फ्लाईओवर बनाया जाएगा। सेतु निगम ने तीन सौ करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार करके शासन को भेजी है।
विज्ञापन

जाम की समस्या को देखते हुए जीटी रोड पर सुभाष पार्क से लेकर चकिया तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण की योजना बनाई गई थी। इससे सड़क के किनारे की दुकानों और मकानों को ध्वस्त कराना था। लोक निर्माण विभाग ने दुकानदारों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया तो इसका विरोध होने लगा। व्यापारी दुकान व मकान बचाने के लिए सुभाषनगर पार्क से गंजी प्रसाद तिराहे तक फ्लाईओवर बनाने की मांग करने लगे।
सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी के सर्वे के अनुसार जिला प्रशासन सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर दोनों के विकल्पों पर विचार कर रहा था। अंत में फैसला हुआ कि सड़क चौड़ीकरण की बजाए फ्लाईओवर बना दिए जाने से समस्या का समाधान हो जाएगा और कई दुकानें बच भी जाएंगी।
विज्ञापन


फ्लाईओवर बनाने के बाद भी सर्विस रोड के लिए जमीन की जरूरत होगी। ऐसे में कुछ दुकानों को ध्वस्त कराना ही होगा। सेतु निगम के परियोजना निदेशक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि फ्लाईओवर का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। पुल 19 सौ मीटर लंबा और चार लेन का होगा। इसके बनने के बाद भी सड़क के किनारे की दुकानों को हटाना पड़ेगा क्योंकि सर्विस लेन जलनिकासी की व्यवस्था के लिए जगह की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें