चंदौली। जिला सेवायोजन विभाग की ओर से शुक्रवार को क्षेत्र के रेवसा स्थित आइटीआइ कालेज में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें 1368 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 348 युवाओं का चयन निजी कंपनियों में नौकरी के लिए चयन किया गया। नौकरी मिलने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 25 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के जरिए अभ्यर्थियों का नौकरी के लिए चयन किया। शैक्षिक योग्यता और अनुभव के आधार पर नौकरी के लिए चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को छह से 15 हजार तक सैलरी मिलेगी। रोजगार सहायता अधिकारी सत्यजीत ने बताया कि अतिपिछड़े जिले में रोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। समय-समय पर रोजगार मेला का आयोजन कर नौकरी दिलाई जा रही है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान प्रधानाचार्य जेपी यादव, दीप सिंह, अब्दुल कुद्दूस, राजूलाल सोनकर, संदीप पाल, बाबूलाल मौर्या मौजूद थे।