फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 छात्रों ने किया नामांकन

Wed, 24 Feb 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंगलवार को स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बहुप्रतिक्षित छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन शांतिपूर्ण तरीके हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान अध्यक्ष पद के दो, उपाध्यक्ष के छह, महामंत्री के तीन, पुस्तकालय मंत्री के पांच, कला संकाय मंत्री के बारह ,शिक्षा संकाय मत्री  के एक व वाणिज्य संकाय मंत्री पद के लिए चार प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया ।

 नामांकन करने के लिए उम्मीदवार जुलूस के साथ पहुंचे। इस तरह विभिन्न पदों पर 34 नामांकन किए गए। बुधवार को नाम वापस लिया जा सकेगा, जबकि मतदान 28 फरवरी को होगा। 
विज्ञापन



एलबीएस पीजी कालेज में मंगलवार की सुबह दस बजे से छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हुई। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा कड़े बंदोबस्त किये थे। छात्र नामांकन के लिए जुलूस के साथ शांतिपूर्ण तरीके से कालेज गेट के पास पहुंचे। जहां से प्रत्याशी व उसके प्रस्ताव को ही आगे जाने दिया गया। अध्यक्ष पद पर दो ही उम्मीदवारों ने नामांकन किया, जिसमें भानू प्रताप यादव और अंकित यादव शामिल रहे।


उपाध्यक्ष पद के लिए अब्दुल तौसीफ, निखिल राज, रवि यादव, तौसिफ अहमद, जितेन्द्र  व जितेन्द्र कुमार ने नामांकन दाखिल किया। वहीं महामंत्री पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने जोर आजमाइश की है। जिसमें मनोज तिवारी, बब्लू कुमार और जितेन्द्र कुमार शामिल हैं।


पुस्तकालय मंत्री पद के लिए राकेश कुमार यादव, मुजफ्फर हुसैन, उत्तम गुप्ता, निरंजन कुमार, संदीप कुमार सिंह ने नामांकन किया। कला संकाय मंत्री पद के लिए बेलाल अहमद, मरियम जौहर, अनिल कुमार, नजीम सलमानी, अरशद, शिवम प्रकाश यादव, सूरज पटेल, नौशाद अहमद, अरुण कुमार, सुनील यादव, ऊदल भारती, कुंदन कुमार, सूरज ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 


कुमार गौरव यादव, सोहल अहमद, चंद्र प्रकाश गुप्ता, रौशन शर्मा वाणिज्य संकाय मंत्री पद के लिए तथा मुकेश कुमार ने शिक्षा संकाय मंत्री पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। निर्वाचन अधिकारी अनिल यादव ने बताया कि पर्चों की जांच की जा रही है। नामांकन वापसी बुधवार को हो सकता है। जबकि 28 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार  लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार प्रचार व अन्य चुनावी प्रक्रिया अपनायेंगे।


किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर जांच में दोषी पाये गये प्रत्याशी को चुनाव से वंचित भी होना पड़ सकता है। इस दौरान सीओ सदर प्रमोद यादव, प्रभारी कोतवाल विनोद यादव, एसआई कपिल यादव, कूड़ा बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज धीरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें