फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 33 करोड़ से सुधरेगी बेन-धरौली मार्ग की दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/इलिया। जिले की करीब 14.85 किलोमीटर बेन-धरौली मार्ग की दशा वर्षों से खराब है। इस मार्ग के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड सामने आया है। विभाग ने मार्ग के मरम्मत के लिए करीब 33 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा है। कार्ययोजना को मंजूरी मिल गई है। धन मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


बेन-धरौली मार्ग की दशा काफी खराब हो गई है। इस सड़क से करीब 20 गांवों के 18 हजार लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन जाने से यात्रा करना काफी कष्टदायक हो गया है। जरा सी बारिश होने पर सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे काफी दिक्कत होती है। बेन धरौली मार्ग जिला मुख्यालय को भी जोड़ता है। इस सड़क से क्षेत्र के डेहरी, बेन-तियरी, इलिया, करानी, हाटा, हटवां, जंगलपुर, निचोट कलां, कमलपुरवां, भुड़कुंड़ा, बटउंवा, मंझुई, खिलची रजड़ीहा, घोड़सारी, इमिलियां, परवंदापुर, बरियारपुर, रोहाखी, खखड़ा, जेगुरी आदि गांवों के लोग जिला मुख्यालय तक आते-जाते हैं। ग्रामीण काफी दिनों से सड़क की चौड़ाई बढ़ाने व मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को देखते हुए पीडब्ल्यूडी की ओर से कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई थी जिसे मंजूरी मिल गई है। शीघ्र ही सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के साथ मरम्मत कार्य आरंभ किया जाएगा।

इनसेट.......

5.5 से बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी चौड़ाई

सड़क के संकरा होने की वजह से आवागमन में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस समस्या को दूर करने के लिए कार्ययोजना में सड़क की चौड़ाई बढ़ाने को भी शामिल किया गया है। कार्ययोजना के अनुसार सड़क की चौड़ाई 5.5 से बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी।
विज्ञापन


सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए आसपास की जमीन का अधिग्रहण भी किया जाना है। पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयार करीब 33 करोड़ रुपये की कार्ययोजना में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान भूमि अधिग्रहण के बदले मुआवजा दिए जाने के लिए किया गया है।

बहुप्रतिक्षित बेन-धरौली मार्ग के मरम्मत किए जाने व चौड़ाई बढ़ाए जाने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना को शासन की मंजूरी मिल गई है। धन मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, निर्माण खंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें