फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क चौड़ीकरण में बाधा बने बिजली के 327 खंभे

विज्ञापन
नोनार जमानिया मार्ग के चौड़ीकरण में बाधा बने बिजली के पाेल। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
धीना। बरहनी ब्लॉक में नोनार रेलवे स्टेशन से जमानिया स्टेशन तक करीब 22 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण में बिजली के 327 खंभे बाधा बने हुए हैं। सड़क चौड़ीकरण के लिए शासन से करीब 29 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वहीं, बिजली के खंभे हटाने के लिए 65 लाख 36 हजार रुपये स्वीकृत हुए थे। इसके बावजूद अब तक खंभे नहीं हटाए गए।
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के लिए बिजली के खंभों को जनवरी तक हटाने की समय सीमा तय की गई थी। अप्रैल में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ था। सड़क का काम तो कराया जा रहा है लेकिन बिजली के 327 खंभे अभी तक नहीं हटाए गए। गांव के रतन कुमार सिंह, अखिलेश सिंह यादव, धनंजय सिंह, कामेश्वर राय और दरोगा राय ने कहा कि यदि सड़क निर्माण का काम पूरा होने के बाद पोल हटाए जाएंगे तो गड्ढों की भराई बाद में करनी पड़ेगी। इससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होगी।
इस संबंध में सकलडीहा के अधिशासी अभियंता (विद्युत) नरेश कुमार ने कहा कि खंभे हटाने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। वहीं, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि बिजली के पोल हटाने की जिम्मेदारी विद्युत निगम की है। यदि समय पर खंभे हटा दिए जाएं तो गड्ढों की ठीक से भराई हो सकेगी और सड़क भी मजबूत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें