शिकारगंज। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 317 मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया गया। मुडहुआ दक्षिणी, रामपुर कला और चकिया पीएचसी पर पहुंचे मरीजों की चिकित्सकों द्वारा जांच कर दवाएं वितरित की गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिंह ने बताया कि मेले के तहत रामपुर कला पीएचसी पर 102, मुडहुआ दक्षिणी में 101 और चकिया पीएचसी पर 114 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि मेले में अधिकतर मरीज बुखार, टाइफाइड, लूज मोशन, पेट दर्द, स्किन इंफेक्शन, बीपी, शुगर, खांसी, जॉन्डिस और फंगल संक्रमण जैसी बीमारियों से ग्रसित थे। चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।