फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आरोग्य मेले में 317 मरीजों ने कराया इलाज

विज्ञापन
बरहनी पीएचसी में मरीजों को देखते डॉ. एसपी त्यागी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
शिकारगंज। चकिया क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 317 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। साथ ही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला मुडहुआ दक्षिणी, रामपुर कला और चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किया गया। इस दौरान रामपुर कला पीएचसी पर 104, मुडहुआ दक्षिणी पीएचसी पर 102 तथा चकिया पीएचसी पर 111 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

उन्होंने बताया कि मेले में बुखार, टायफाइड, पेट दर्द, उच्च रक्तचाप (बीपी), मधुमेह (शुगर), खांसी, पीलिया, त्वचा रोग के मरीजों की संख्या ज्यादा थी। आरोग्य मेले में टीकाकरण, टीबी एवं कुष्ठ रोग जांच, आयुष्मान भारत योजना, प्रयोगशाला जांच, परिवार कल्याण और पंजीकरण के लिए काउंटर लगाए गए थे। स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता और संतुलित खान-पान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

कंदवा : बरहनी ब्लाॅक के पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले 201 मरीजों का इलाज किया गया। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पई में 30, ओयरचक में 37, चिरईगांव में 34, पीएचसी बरहनी में 49 और नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैयदराजा में 52 मरीजों को जांच कर दवाएं दी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी बरहनी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले में कुल 201 मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान डॉ. अनमोला सिंह, डॉ. एसपी त्यागी, डॉ. ऋषि, डॉ. आशाराम, डॉ. अश्विन जायसवाल, दिनेश, सुदामा, ओमप्रकाश चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें