फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महायज्ञ के पूर्व निकाली कलश शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गायत्री शक्ति पीठ की ओर से रविनगर कालोनी स्थित सिंचाई विभाग में शनिवार से चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा कथास्थल से आरंभ होकर नगर भ्रमण के पश्चात वहीं पहुंचकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में महिलाएं अपने सिर पर जल भरा कलश लेकर चल रही थीं। उनके साथ चल रहे लोग हम बदलेंगे-युग बदलेगा, गुरु की शरण में जो आ गया-उसके जीवन में सुमंगल आ गया आदि नारे लगा रहे थे। गायत्री शक्ति पीठ के लोगों ने बताया कि आत्मा, परिवार, समाज, राष्ट्र व विश्व कल्याण के लिए महायज्ञ व प्रज्ञापुराण का आयोजन किया गया है। कलश यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु चल रहे थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें