फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-19 में त्रिवेश के चयन पर जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम में जनपद के न्यायिक अधिकारी रमेश कुमार यादव के पुत्र त्रिवेश यादव के चयन पर परिजनों संग न्यायिक अधिकारियों ने खुशी जताई। वह 14 जनवरी को पूना में होने वाली कूच बिहार ट्राफी में महाराष्ट्र के विरुद्ध खेलेंगे। जनपद न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश व परिवार न्यायालय के पद पर कार्यरत न्यायिक अधिकारी रमेश कुमार यादव के पुत्र त्रिवेश ने अपना क्रिकेट जीवन 2011 में कानपुर से मोहम्मद अजहर की संरक्षण में शुरू किया था। 2012 में यूपी अंडर-14 की क्रिकेट टीम में कैंप किया। साथ ही केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ के तत्कालीन कोच शहनवाज बख्तयार की देखरेख में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद 2014 में अंडर-14 में राज सिंह ढूंगरपुर क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का हिस्सा बने। वर्तमान समय में इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम में देवेश मिश्रा के संरक्षण में उपकप्तान के रूप में खेल रहे हैं। उन्होंने रोहतक हरियाणा में विगत माह आयोजित अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में इलाहाबाद विश्व विद्यालय के ओपनर बल्लेबाज के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में कौशिक पाल एवं त्रिवेणी स्पोर्टस क्लब, झूंसी इलाहाबाद के कोच राकेश यादव से भी प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें