फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर किसानों को बेमियादी धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सकलडीहा। विभिन्न मांगों को लेकर क्षेत्र के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सोमवार से उकनी बीरमराय गांव में बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने चेताया कि मांगें पूरी होने तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही मांगों को पूरा कराने के लिए जरूरत पड़ने पर भूख हड़ताल भी किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि लेहरा, मनिहरा और अमावल ड्रेन के समीप दो पुल की जरूरत है। कई बार अधिकारियों से कहा गया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई इससे किसानोें को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

भाकियू के पदाधिकारियों ने कहा कि लेहरा, मनिहरा और अमावल ड्रेन के समीप दो पुल की अति आवश्यक है । पुल के अभाव में किसानों को अपने खेत में जाने के लिये पांच से सात किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ती है। कई बार संपूर्ण समाधान दिवस पर और विभागीय अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद भी धरहरा से दुदौली तक पक्की सड़क नहीं बनाई गई है। नाराज किसानों ने समस्याओं के निदान को लेकर मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना प्रदर्शन करने वालों में किसान नेता शेषनाथ सिंह यादव, मनमन सिंह, धनंजय यादव, जोगेंद्र यादव, मुराहू पाल, राधेश्याम, शैलेन्द्र राय, भुल्लन सिंह यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें