पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नगर इकाई की अेर से नगर के सेंट्रल कॉलोनी स्थित यूरोपियन कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय पर भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर हुई गोष्ठी में डॉ. प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
गोष्ठी में महासभा के राष्ट्रीय मंत्री शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि राजेंद्र बाबू अपनी सभी परीक्षाओं में सदा अव्वल रहे। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद कायस्थ महासभा के भी राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने राजेन्द्र प्रसाद की जयंती विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाने की मांग की। अभिषेक नारायण ने कहा कि राजेंद्र बाबू भारतीय संस्कृति और सामान्य जनता के प्रतिनिधि थे, इसलिए वे सबके प्यारे थे। वे सरल जीवन और ऊँचे विचार के जीते-जागते उदाहरण थे उन्होंने जीवनभर भारतीय पोशाक पहनी, विदेशी वस्त्र कभी नहीं पहना। सादगी और सचाई के वे अवतार थे। विनय कुमार ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद एक सच्चे, धुनी, उत्साही, ईमानदार और परिश्रमी कार्यकर्ता थे। विशेषशील वंदे ने कहा कि देश के रत्न और बिहार के गौरव डॉ. राजेंद्र प्रसाद एकमात्र नेता रहे, जिन्हें दो बार राष्ट्रपति के लिए चुना गया। इस मौके पर ब्रजेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रकाश कुमार सिन्हा, विवेक श्रीवास्तव, मंगलेश कुमार, ज्ञान प्रकाश रहे।