पीडीडीयू नगर। काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की ओर से अलीनगर स्थित एक लॉन में बुधवार को ऋण वितरण शिविर लगाया गया। शिविर में 240 आवेदकों को पांच करोड़ तीस लाख रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए। वहीं 70 लाभार्थियों को एक करोड़ 55 लाख रुपये के ऋण वितरित किए गए। मुख्य अतिथि बैंक के अध्यक्ष पवन कुमार दास ने ऋण वितरित किए। कार्यक्रम की शुरूआत अध्यक्ष पीके दास ने दीप जलाकर की। बैंक के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव और एसके वैश्य ने ऋण ग्राहियों से बैंक से जुड़ने का आह्वान किया। आटो व्यवसायी शमशाद अहमद ने कहा कि आज के समय में बैंक लोगों की आवश्यकता है। इसके पूर्व बैंक अध्यक्ष ने 15 लोगों को वाहन की चाबी थमाई। कुल मिलाकर 310 लोगों को छह करोड़ 85 लाख रुपये का ऋण दिया। इस मौके पर आरबी राम, वकार अहमद, शरद सहाय, विक्की कुमार, इंद्रजीत सिंह, संदीप कुमार उपस्थित रहे। संचालन सुनील कुमार सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार वैद्य ने दिया। इसके पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।