फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदारों के खिलाफ अभियान चला वसूले पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। उपजिलाधिकारी आशीष कुमार के निर्देश पर बुधवार को तहसीलदार नूपुर सिंह और नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी के नेतृत्व में वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान सरकारी राजस्व के विभिन्न मद के बकाएदारों से पांच लाख 40 हजार 722 रुपये वसूल किए गए। वहीं राजस्व कर्मियों ने दो बकाएदारों के ट्रैक्टर भी जब्त कर लिए। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से राजस्व के बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा। राजस्व के विभिन्न व्यापार कर, परिवहन, विद्युत सहित अन्य बकाया वसूली के लिए जिला प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के अनुपालन में तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने राजस्व कर्मियों की टीम बनाकर क्षेत्र के बकाएदारों के यहां छापेमारी की। डेढ़गांवा के व्यापार कर के दो बकाएदारों के ट्रैक्टर कुर्क कर लिए गए। एसडीएम आशीष कुमार ने बताया कि बकाया वसूली को लेकर लगातार अभियान चलाया जाएगा। किसी प्रकार की लापवाही क्षम्य नहीं होगी। बकाए की वसूली के लिए संग्रह विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है। वसूली अभियान के दौरान संग्रह अमीन आदित्यनारायण सिंह, तेरसू राम, अशोक श्रीवास्तव, रमेश सिंह, बिहारी सिंह यादव, सुरेश पाठक, रोहित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें