पीडीडीयू नगर। आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरी की जयंती सोमवार को धूम धाम से मनाई गई। इस दौरान विधि विधान से भगवान धनवंतरी की पूजा की गई। इसके बाद हुई गोष्ठी में भारतीय चिकित्सा पद्धति को दुनिया के किसी भी पद्धति से बेहतर बताया गया। यही नहीं भारत के सभी इलाज पद्धतियों के समन्वय पर बल दिया गया।
नीमा चकिया और इंपावरमेंट सोसाइटी की ओर से अमोघपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री वृद्धाश्रम के सभागार में भगवान धनवंतरी जयंती पर वैदिक मंत्रो के बीच पूजा अर्चना की गई। इसके बाद गोष्ठी हुई। कार्यक्रम की शुरूआत मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने नीमा चकिया को विधायक निधि से एंबुलेंस देने की घोषणा की। गोष्ठी में विधायक साधना सिंह ने कहा कि भगवान धनवंतरी आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के जनक हैं। भारतीय चिकित्सा प्रणाली दुनिया मे अनोखी है। भारतीय चिकित्सा पद्धति दुनिया की किसी भी पद्धति से बेहतर है। कहा कि सरकार चिकित्सकों के हित के लिए काम कर रह है। आयुष्मान भारत योजना से समाज का कमजोर वर्ग लाभांवित होंगे। इस मौके पर समाजसेवी सतीश जिंदल, विनय वर्मा, मेराज, इंपावरमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश तिवारी, नीमा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओपी सिंह, डॉ. एके सिंह, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. आरडी तिवारी, डॉ. जे खान, डॉ. हुजैफा, डॉ. आरसी उपाध्याय, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. सीबी सिंह, डॉ. सत्यपाल, डॉ. घनश्याम, डॉ. विजयानंद, अलका सिंह, अनुपमा तिवारी, अरविंद रस्तोगी, विजय दूबे, मनोज पाठक मौजूद रहे।इसी तरह नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) चंदौली की ओर से नगर के चंदासी स्थित कैंप कार्यालय पर भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर डॉ. एसके यादव, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. मृत्युंजय, डॉ. स्वामीनाथ, डॉ. वीके मिश्र, डॉ. एसएन तिवारी, डॉ. एसके शर्मा, डॉ. पीएन तिवारी, डॉ. केके सिंह, डॉ. केके मिश्र रहे।