चंदौली। जिला स्तरीय कबड्डी बालक वर्ग सीनियर व एथेलीट महिला एवं पुरूष वर्ग के खिलाड़ियों के लिए चयन हेतु ट्रायल पांच नवंबर को आयोजित किया गया है। उक्त ट्रायल महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के मैदान पर निर्धारित तिथि को सुबह दस बजे शुरू होगा। यह जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी दस्तावेजों संग उपस्थित होकर ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं।
पीआरडी जवानों ने मांगी डयूटी
चंदौली(ब्यूरो)। पीआरडी जवानों की बैठक रविवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गइ। साथ ही जनावों के नियमित डयूटी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई । शासन व प्रशासन से मांग किया कि पीआरडी जवानों की डयूटी तत्काल लगाई जाए। वक्ताओं ने कहा पीआरडी जवानों के प्रति शासन व प्रशासन गंभीर नहीं है। इसके कारण जिले के पीआरडी जवानों को डयूटी के लिए दर- दर की ठोकर खानी पड़ रही है। तत्काल जवानों की समस्याओं को देखते हुए सरकार कोई ठोस पहल करें, नहीं तो जवान आंदोलन को बाध्य होगे। इस दौरान वंशनरायण दूबे, राकेश सिंह, नंदलाल चौधरी, परमानंद तिवारी, अलाउद्दीन, कैलाश आदि उपस्थित थे।