फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाया घना कोहरा, लोग हैरत में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कंदवा। रविवार की सुबह जब लोगों की आंख खुली तो उन्होंने क्षेत्र को कोहरे की चादर में लिपटा पाया। कोहरे की वजह से ग्रामीणों ने सुबह हल्की ठंड भी महसूस की। बेमौसम कोहरा छाना लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

भोर से अचानक कोहरा छाना शुरू हो गया जो सुबह होते होते पूरी तरह छा गया। हर तरफ कोहरा ही कोहरा दिखाई दे रहा था। सुबह सात बजे के लगभग जब सूर्य के दर्शन हुए तब कोहरा छंटा। अचानक कोहरा छाने से लोग हैरान रहे। जानकारों का कहना था कि कोहरे का कारण ग्लोबल वार्मिंग या तेजी से फैल रहा प्रदूषण हो सकता है। घने कोहरे का छाना ग्रामीणों में चिंता का विषय बना है। इस मौसम में कोहरा पड़ना किसान खेती किसानी के लिए नुकसानदेह बता रहे हैं। कोहरे से धान सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें