पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जिला इकाई की ओर से नगर के नगर पालिका इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद राय ने कहा कि सेवा सबसे बड़ा धर्म है प्रशिक्षण शिविर में इसी की शिक्षा दी जाती है जिसे अपना कर विद्यार्थी सफल हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यहां मिली सीख को जीवन में उतारने की जरूरत है। जिला संगठन आयुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह एवं जिला सचिव सत्यमूर्ति ओझा ने बताया कि उनके कुशल नेतृत्व में तीन दिवसीय शिविर में प्रार्थना, श्रमदान, कराया गया। इस दौरान स्काउटिंग, आंदोलन, नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत शिविर जीवन, गांठ फांस बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, दिशाओं का ज्ञान, टेंट गैजेट्स, ध्वज शिष्टाचार, फायर फाइटिंग, डिजास्टर मैनेजमेंट के साथ प्रथम सोपान से तृतीय सोपान के अंतर्गत समस्त बिन्दुओं की जानकारी दी गई। शिविर में कुल 23 विद्यालयों के 159 गाइड व 231 स्काउट ने प्रतिभाग किया । सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त वाराणसी मंडल प्रदीप गुप्ता ने कहा कि स्काउट गाइड में संख्यात्मक वृद्धि काफी हुई है। इस मौके पर डॉ. एसके लाल, रामचंद्र शुक्ल, जेपी रावत, राजेश प्रजापति, रजनीश, सैयद अली, अंजू, संतोष कुमार, रविंद्र सिंह, मेवालाल, फिरोज खान, मयंक मोहन नागौर, केके सिंह, महेंद्र कुमार, अभय कुमार, पवन कुमार, उषा कुमारी, मोती, शंकर, पुनीत, संगीता, सुरेश, अमिताभ, गिरीश चंद जायसवाल, चंद्रशेखर, संजीव, राजनाथ उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉक्टर महेंद्र कुमार पांडेय ने और संचालन वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया।