फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में ठहराव से बांधों का जलस्तर भी ठहरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। बांधों के जलग्रहण क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से बरसात न होने से बांधों के जलस्तर में कोई वृद्धि नहीं दर्ज की गई है। बांधों से पानी न छोड़े जाने से भी जलस्तर जस का तस बरकरार है। बबुरी क्षेत्र के किसानों की मांग के बावजूद चंद्रप्रभा बांध से पानी छोड़ने के अभी कोई आसार नजर नही आ रहे हैं।
विज्ञापन

नौगढ़ बांध का जलस्तर अब भी 858 फीट पर बरकरार है तो मूसाखाड़ बांध का जलस्तर भी 342 फीट पर रुका हुआ है। नहरों में पानी न छोड़े जाने के बावजूद भी कर्मनाशा सिस्टम पर आधारित 90 प्रतिशत खेतों की रोपाई बरसात के चलते हो चुकी है। चंद्रप्रभा बांध का जलस्तर वर्तमान में 754 फीट पर स्थिर है। इस बांध से पानी छोड़े जाने की मांग बबुरी क्षेत्र के किसान कर रहे हैं। लेकिन अभी तक बांध से पानी छोड़े जाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। चंद्रप्रभा बांध से पानी छोड़कर चंद्रप्रभा रेगुलेटर से नहरों के जरिये बबुरी क्षेत्र की सिंचाई होती है। सिंचाई विभाग के सूत्रों के अनुसार बबुरी क्षेत्र के किसानों की ओर से चंद्रप्रभा बांध का पानी छोड़ने की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक कोई निर्णय नही लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें