पीडीडीयू नगर। कैलाशपुरी स्थित साईं पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सोमवार को बालिका वर्ग की बाक्सिंग टीम का चयन किया गया। इसमें ट्रायल के बाद पांच खिलाड़ी चयनित की गईं। ये खिलाड़ी नौ अगस्त से एटा में होने वाली सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता से पहले पांच व छह अगस्त को वाराणसी में मंडल बाक्सिंग टीम में चयन के लिए शिरकत करेंगी।
चंदौली बॉक्सिंग संघ व स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ चंदौली के महासचिव कुमार नंदजी ने बताया की चयनित खिलाड़ियों में 60 किग्रा भारवर्ग में गुड़िया गुप्ता, 57 किग्रा भारवर्ग में नीलम चौहान, 48 किग्रा भारवर्ग में रचना भारद्वाज, 39 किग्रा भारवर्ग मेंस्वीकृति बरनवाल व 35 किग्रा भारवर्ग में पल्लवी कुमारी का टीम में चयन किया गया है। सभी खिलाड़ी छह अगस्त को वाराणसी में मंडल प्रतियोगिता में भाग लेंगी जहां प्रत्येक वर्ग के गोल्ड विजेताओं को स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयननित किया जाएगा। चंदौली क्रीड़ा भारती के संरक्षक डॉ.अनिल यादव, जिला खेल अधिकारी चंदन सिंह व अन्य ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामना दी।