फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ ने अनुपस्थित शिक्षक का काटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर बीईओ केके सिंह ने सोमवार को दो परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक शिक्षक के अनुपस्थित रहने पर वेतन काटने की संस्तुति की । वहीं छात्रों की संख्या में कमी देख एक स्कूल के प्रधानाचार्य को वेतन वृद्धि रोकने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बीईओ सुबह लगभग नौ बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेवसा नवीन पहुंचे। उन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में तीन अध्यापक और दो शिक्षामित्र नियुक्त हैं। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका मंजूलता अनुपस्थित पाई गई। बीईओ ने उनका एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की। विद्यालय में नामांकित 138 बच्चों की उपस्थिति 70 रही। विद्यालय का शौचालय ध्वस्त और उसमें हैडपंप न होने पर ग्राम प्रधान नीलम सिंह चौहान को शीघ्र शौचालय बनवाने व हैंडपंप लगवाने का निर्देश दिया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय रेवसा नवीन पर पहुंचे वहां नामांकन गत वर्ष की अपेक्षा 30 कम पाए जाने पर प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह को नोटिस दी। साथ ही 15 जुलाई तक पिछले वर्ष की अपेक्षा नामांकन अधिक नहीं होने पर वेतन वृद्धि रोक देने की चेतावनी भी दी। इस बाबत बीईओ ने बताया कि समय से स्कूल न खुलने व शिक्षकों के उपस्थित न रहने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें