फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्य तिथि पर युवा तुर्क चंद्रशेखर को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। समाजवादी पार्टी की ओर से नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री युवा तुर्क चंद्रशेखर को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में चंद्रशेखर के विचारों को आज के समय में भी प्रासंगिक बताया गया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद राम किशुन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री प्रखर प्रवक्ता के साथ सादगी की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने पूरे देश में पदयात्रा कर पूरे देश को एक सूत्र में बांधा और देश वासियों के विचारों, समस्याओं से रूबरू हुए। पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जीवन भर बगैर दिखावे के सादगी से समाजवादी का परचम लहराया। जिला महासचिव नफीस अहमद गुड्डू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री रहते हुए भी उन्होंने कभी अभिमान नहीं किया। वे सदैव किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवानों और छात्रों की लड़ाई लड़ते रहे। नियामताबाद के वर्तमान ब्लाक प्रमुख महेंद्र पासवान ने कहा कि हम सभी को चंद्रशेखर के विचारों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, मदन तिवारी, अंकित यादव, संतोष यादव, सत्येन्द्र जायसवाल, गुलाब केशरी, विमल यादव, उमेश यादव, ओमप्रकाश जायसवाल, वीरू रावत, महेन्द्र प्रताप, इंम्तियाज अहमद, प्रदीप यादव, मोहम्मद यासीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें