फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। स्वरोजगार और स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए डीएम नवनीत सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि स्वयं सहायता समूहों को समय से अनुदान देना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शासन की ओर स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए लगातार निर्देश दिया जा रहा है। गुरुवार को समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने बैंकों के अधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही स्वयं सहायता समूहों का खाता संचालन करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए बैंकों अधिकारियों से सहयोग करने की बात कही। सीडीओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि अगली समीक्षा बैठक में सभी बैंकों के अधिकारी प्रगति रिर्पोट के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया। इस दौरान बैंकों के अधिकारियों ने भी अपनी समस्याओं को डीएम के सामने रखा तथा स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठाने की बात कही। इस दौरान अर्थ संख्याधिकारी नीरज श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें