फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर के सहारे राजनीति साधने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। चुनाव के पूर्व अंबेडकर के सहारे राजनीति साधने की कोशिश हो रही है। प्रदेश सरकार ने दलित विरोधी होने के आरोप को समाप्त करने के लिए अंबेडकर प्रतिमा की मरम्मत कराने, अंबेडकर पार्कों की चहारदीवारी को ठीक करने की कवायद शुरू की है। इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। लोक सभा चुनाव में मात्र एक वर्ष का समय बचा है। अभी से ही सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। यही कारण है कि जनपद में होने वाली हर घटना को राजनीति के चश्मे से देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से दलित उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी है। वहीं भाजपा भी इस वर्ष बड़े पैमाने पर अंबेडकर जयंती मनाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दे चुकी है। वहीं डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा संस्था की मांग पर जिले के विभिन्न इलाकों में अंबेडकर पार्कों के बाउंड्रीवाल कराने की प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने धानापुर ब्लाक के आवाजापुर, चकिया ब्लाक के शिकारगंज, सकलडीहा के बढ़वल खास और कोडरिया, चहनिया ब्लाक के महरौड़ा, नियामताबाद के रंगौली और कठौड़ी, बरहनी के तेंदुहान, चंदौली के भिखारीपुर व मझवार खास में अंबेडकर पार्क की बाउंड्री कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें