फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय और पीएम आवास में रोडा बन रहा है वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। स्वराज अभियान और मजदूर किसान मंच की ओर से क्षेत्र के गढ़वा बस्ती बलिया कला खुर्द गांव में आयोजित जन चौपाल में वन विभाग पर वर्षों से रह रहे लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया। स्वराज अभियान नेता और मजदूर किसान मंच के जिला प्रभारी अजय राय ने कहा कि वन विभाग शौचालय आर पीएम आवास बनाने में भी रोड़ा अटका रहा है। जनचौपाल में अजय राय ने कह कि गढ़वा बस्ती में बलिया कला खुर्द के सैकड़ों लोग चार पुश्तों से यहॉ निवास करते हैं और खेती बारी कर रहे हैं। यहॉ कही जंगल का अता पता नही है और 1978 में उनको वन विभाग से पट्टा भी मिला था। ग्रामीणों को राशन काड़ॱर, आधार काड़ॱर, मकान का नंबर तक मिला है। इन्होंने वनाधिकार कानून के तहत दावा दाखिल भी किया हैं लेकिन बिना दाबा दाखिल का निस्तारण किए ही ग्रामीणों को सुविधाओं से बेदखल किया जा रहा है। पात्रता सूचि में होने के बाद भी उनके आवास व शौचालय निर्माण को वन विभाग ने रोक दिया है। कहा कि पूरे शिकारगंज के कई गॉव जो वन ग्राम है उनको जॉच कर राजस्व गॉव घोषित कर देना चाहिए, लेकिन उसके उल्टे उनके आवास व शौचालय निर्माण पर रोक लगा रही है। जनचौपाल में विजयी राम, अमर बहादुर चौहान, शिवाजी चौहान, गिरजा चौहान, लीलावती देवी, उदित राम, रामधारी, विक्रमा, दशरथ, सुशीला देवी, वंशराज चौहान, किसमती देवी, कलावती देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें