शहाबगंज। क्षेत्र के बड़गांवा और सिहोरिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने खराब सड़क की मरम्मत की मांग को पूरा कराने के लिए शुक्रवार को प्रदर्शन किया। चेताया कि एक सप्ताह के अंदर मार्ग का मरम्मत शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
लेवा इलिया मार्ग से तीन किमी लंबी सड़क बड़गांवा और सिरोहिया गांव को जोड़ती है। सड़क निर्माण के बाद अब तक सड़क का मरम्मत कार्य नहीं हुआ। जिसका परिणाम है कि सड़क की गिट्टी उखड़ चुकी हैं। ग्रामीणों ने कहा कि प्रदेश सरकार बनने के बाद ग्रामीणों में सड़क मरम्मत होनी की आस जगी थी। फरमान जारी होते ही ठेकेदार ने सड़क पर गिट्टी गिराना शुरू कर दिया। लेकिन गिट्टी गिरने के छह माह बाद भी अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। जिससे परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में अनीस खां, महंगी, तनवीर अहमद, सादाब, आकिब, अरबाज, राकेश, शहबाज, दानिश, आरिज मौजूद रहे।