मुगलसराय। आर्य समाज मंदिर की ओर से आयोजित वार्षिक वैदिक धर्म महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को अथर्ववेद शतक यज्ञ भक्तों ने आहुतियां दीं। जिसमें कमल कृष्ण रस्तोगी, संजय आर्य, एचएन प्रसाद, आनंद श्रीवास्तव, गुप्तनाथ आदि यजमान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों को सम्मानित किया गया।
99वें वार्षिक वैदिक धर्म महोत्सव में गुरुवार की सुबह अथर्ववेद शतक यज्ञ हुआ। यज्ञ का संचालन पुरोहित वेदप्रकाश बृजवासी ने किया। इसके बाद महिला सम्मेलन हुआ। इस दौरान अमृता आर्या ने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में मां की महत्वपूर्ण भूमिका होती । कैमूर से पधारी अनुराधा कृष्ण रस्तोगी ने गीतों एवं उपदेशों के माध्यम से स्त्रियों की दशा का वर्णन किया। वहीं संजय कुमार आर्य ने योग के महत्व को बताया। इसके बाद सदानंद शास्त्री ने महर्षि दयानंद सरस्वती के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी डा.रामप्रकाश शाह व अनुराधा कृष्ण रस्तोगी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. रेनू सिंह, शीतला प्रसाद चंदेल, चमनलाल कपाही, अन्नपूर्णा गुप्ता, सुभाष चंद्र क्षेत्रपाल, कुसुम देवी आर्य आदि मौजूद रही।