चंदौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। वहीं गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें इंदिरा गांधी के जीवन काल को कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे से साझा किया।
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी ने देश का कुशल नेतृत्व किया और दुनिया में भारत का लोहा मनवाया। अपने कार्यकाल में उन्होंने देश को एक अच्छी ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया। इस दौरान नारायण मूर्ति ओझा, धर्मेंद्र तिवारी, श्रीराम यादव, अमरेंद्र राम, मुनीर खां, मुकेश कुमार नन्दन, प्रिंस मिश्रा आदि उपस्थित रहे।