अलीनगर थाना क्षेत्र के नसीरपुर पट्टन गांव के समीप शनिवार की देर शाम बाइक और टैंकर की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के अमावल निवासी लक्ष्मी नारायन(45) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को उपचार के लिए अलीनगर स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस दौरान टैंकर चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई।