बलुआ गंगा घाट पर पुल बनने के बाद खाली हुए पीपा से धानापुर के चोचकपुर घाट पर पुल बनाए जाने की मांग समाजसेवियों ने उठाई। इस दौरान समाज सेवियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। समाज सेवी भानु प्रताप शर्मा ने कहा कि गाजीपुर और चंदौली को जोड़ने के लिए चोचकपुर घाट पर पीपा से पल का निर्माण कराया जाय। जिससे यात्रियों को सुविधा हो सके। उन्होंने सरकार से मांग किया कि बलुआ में गंगा घाट पर पल बन जाने के बाद पीपा खाली हो गया है। जिससे पुल बना दिया जाय तो जमानियां से आने जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी। इस दौरान जोखू सिद्दीकी, डा. रविंद्र, इंद्रजीत शर्मा, बृजेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।