नियामताबाद। रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रविवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित शेषपाल गर्ग के प्रतिष्ठान पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक उद्योग पूर्वी क्षेत्र उमेश सिंह ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर हुईै गोष्ठी में औद्योगिक इकाइयों में तकनीकी के विकास पर बल दिया।
इस मौके पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक नीलम चतुर्वेदी ने प्रबंध समिति के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान हुई गोष्ठी में संकाय प्रमुख केमिकल विभाग आईआईटी बीएचयू पीके मिश्र ने पूर्वांचल में औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के उपलब्ध कराने पर बल दिया। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों में तकनीकी के विकास की आवश्यता जताई। कहा कि सभी प्राकृतिक संसाधनों के बाद भी यदि यह क्षेत्र अविकसित है तो यह विडंबना है। उन्होंने विस्तार से आंकड़ों के साथ बताया कि किस प्रकार इस क्षेत्र का कायाकल्प किया जा सकता है। संस्था के संरक्षक आरके चौधरी कहा कि औद्योगिक नीतियों के खामी के परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में पूंजी निवेश नहीं हो रहा है। पूर्वांचल के समग्र औद्योगिक विकास के लिए नीतियों को व्यवहारिक बनाया जाना आवश्यक है। आज यदि उद्यमी क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं रोड एवं नाली की समस्या से निपटने में अपनी उर्जा लगाता रहेगा तो वह उद्योग कैसे विकसित करेगा। उमेश सिंह ने सरकार की नई औद्योगिक नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसी भी तरह की उद्योग से सम्बंधित समस्या के लिए सभी उद्यमियों को समय सीमा के भीतर कार्य कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजेश वर्मा, शेषपाल गर्ग, पीके शाह, एएन तिवारी, शिवकुमार श्रीवास्तव, सिद्धार्थ जालान, शैलेश कुमार सिंह, सुरेन्द्र सोनी, पियूष अग्रवाल, पंकज सोरेवाला, डीके शर्मा, सीके झा, नरेन्द्र सिंह, शाहिल गर्ग, अंजनी अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, कमल कुमार अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, अनिल तिवारी, उमेश जयसवाल, एके सिंन्हा, विकास द्विवेदी आदि ने विचार ने व्यक्त किए। अतिथियों का स्वागत सुनील कुमार अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल ने की। कार्यक्रम का संचालन संस्था के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश झुनझुनवाला ने और धन्यवाद ज्ञापन एशोसिएशन के महामंत्री डीएस मिश्रा ने की।