कमालपुर। क्षेत्र के इकबालपुर गांव में बिजली आपूर्ति के लिए लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर दो माह पूर्व में जल जाने के बाद भी नहीं बदला गया। जबकि ग्रामीण विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में कई बार अवगत करा चुके हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश है।
इकबालपुर गांव में लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर चार में तीन बार जल चुका है। दो माह पूर्व में ट्रांसफार्मर जलने के बाद ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग को सूचना देने के बाद भी जला ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया। जिससे ग्रामीण अंधेरे में जीवन बसर कर रहे है। ग्रामीणों का आरोप की है विभाग अधिकारियों और कर्मचारियों की शिथिलता के कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान उदयी राजभर, बचाऊ, झारखंडे, सुग्रीव, पिंटू, राजेश, चंद्रशेखर, प्रह्लाद, संतोष, हरिहर, कामता, सिपाही आदि ने आरोप लगाया कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी देने के बाद भी विभाग के द्वारा कोई पहल नहीं किया गया। चेताया कि जला ट्रांसफार्मर जल्द नहीं बदला गया तो ग्रामीण सड़क पर उतकर बड़ा आंदोलन करेंगे। इस संबंध में एसडीओ धर्मदेव प्रसाद ने बताया कि इकबालपुर गांव में ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर ऐसा है तो उसे जल्द बदला जाएगा।