फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरवासियों ने एचआरडी मिनिस्टर से मुआवजे की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित केंद्रीय कार्यालय पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने शनिवार को जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने नाली, मार्ग, पेयजल आदि की समस्याओं से अवगत कराया। वहीं नगरवासियों ने हाईवे चौडी़करण के लिए मकान और दुकानों को तोड़े जाने के बदले मुआवजे की गुहार लगाई। साथ ही व्यापारियों ने हाईवे द्वारा निर्माण कार्य में तेजी लाने की भी मांग की। राज्यमंत्री ने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। सरकार समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ निचले तबके के लोगों के लिए तमाम योजनाएं चलाई है। इसमें प्रमुख रूप से फसली ऋण माफी, प्रधानमंत्री आवास सहित तमाम योजनाओं का लाभ किसानों और गरीबों को मिल रहा है। इसके अलावा तमाम लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसका लाभ आमजन को मिल रहा है। कहा कि सरकार विकास परक कार्यों को प्रगति देने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे समाज से बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी। लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने शीघ्र समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, शशिशंकर सिंह, जितेंद्र पांडेय, सूर्यमुनी तिवारी, अनिल तिवारी, रिंकू सिंह, नरेंद्र सिंह, शिवराज सिंह, हरिश्चंद्र, राघवेंद्र सिंह, रंजय पांडेय, अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मंत्री को पत्रक सौंपकर लगाई गुहार
चंदौली (ब्यूरो)। आदिवासी गोंड महासभा के सदस्यों ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय को पत्रक सौंपकर गोंड जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जने की मांग की। इस पर राज्य मंत्री ने शासन स्तर पर वार्ता करने का आश्वासन दिया। इस दौरान गुलाबचंद्र गुोंड, मिथिलेश, रामजी गोंड, कमलेश, विनोद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें