चंदौली। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का शिलशिला लगातार जारी है। अब संक्रमित मरीजों के परिवार के लोगों की जांच के लिए उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस कर्मियों को तैनात किया है। रविवार को एंबुलेंस कर्मियों ने कोरोना संक्रमित मरीजों के परिवारों के 31 लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड पहुंचाया। इसमें सैयदराजा के वार्ड नंबर तीन से 11, धानापुर के जनौली से पांच, ढोढिया से तीन, सदर विकास खंड के शेरुका से छह, पखनपुरा से छह लोगों शामिल है। एंबुलेंस टीम में ईएमटी कैलाश यादव, वेद प्रकाश यादव, ओम प्रकाश गौतम, सनी कुमार तथा पायलट प्रेम नारायण यादव, अवनीश दुबे, अशोक कुमार और शिवेंद्र शामिल रहे।