फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 30 हजार ग्रामीणों को मिली घरौनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को जिले के 30 हजार ग्रामीणों को घरौनी से संबंधित प्रमाण पत्र दिए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यसभा की भाजपा सांसद दर्शना सिंह और डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने कार्यक्रम की शुरूआत की। घरौनी प्रमाण पत्र दिए जाने के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव प्रसारण में योजना के लाभार्थियों से बात की। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों को घरौनी से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह ने बताया कि जिले के 30 हजार ग्रामीणों को घरौनी वितरित की गई है। जो लोग बच रह गए हैं, उनको भी जल्दी ही इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की तरफ से लोगों को बेरोजगारी से मुक्त कराने के बाबत स्वरोजगार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया गया है। अपनी घरौनी से लोग रोजगार कर सकते हैं। इसके माध्यम से बैंक उनको लोन भी दे सकते हैं। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि जिन लोगों की घरौनी अभी नहीं बनी है, उन्हें जल्दी बनाकर दी जाएगी। इस दौरान सीडीओ डाॅ. एसएन श्रीवास्तव, एडीएम सुरेंद्र सिंह, एसडीएम अविनाश कुमार, डीपीआरओ नीरज सिन्हा, अनिल तिवारी, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, ब्लाॅक मुख्यालयों पर आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को घरौनी वितरित की। इस दौरान पीएम और सीएम के संबोधन को भी सुना गया। नियामताबाद ब्लाॅक परिसर में आयोजित समारोह में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने जफरपुर, धरना, सिंधीताली, महेवा और बौरी के 200 लाभार्थियों को घरौनी वितरित की। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में तहसील क्षेत्र में कुल 1171 लाभार्थियों को घरौनी वितरित की गई। इस मौके पर एसडीएम आलोक कुमार, बीडीओ रूबेन शर्मा आदि मौजूद रहे। सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर पांच गांवों के 317 ग्रामीणों को घरौनी वितरित की गई। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने घरौनी वितरित की। इस दौरान बजरंगी पांडेय, जेपी चौहान, मंजू वर्मा, सुरेंद्र, अमित सिंह, अशोक कुमार, गुलाब आदि मौजूद रहे। टांडाकला के रईया गांव में ग्राम प्रधान सुरेश सोनकर के आवास पर शनिवार को घरौनी वितरित की गई। इस दौरान बीडीसी सदस्य मुकेश साहनी भी मौजूद रहे। चकिया ब्लाॅक मुख्यालय पर एसडीएम दिव्या ओझा ने 428 लोगों को घरौनी वितरित की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव, तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला, बीडीओ विकास सिंह, नायब तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। शहाबगंज ब्लाॅक सभागार में चार गांवों के लोगों को घरौनी दी गई। बीडीओ दिनेश सिंह ने बताया कि घरौनी से लोगों को अपने मकान व डीह की जमीन का मालिकाना हक मिल जाएगा। इस दौरान एडीओ पंचायत अरविंद सिंह, ब्लाॅक प्रमुख गीता देवी, नायव तहसीलदार आशुतोष राय, एडीओ अजय कुमार आदि मौजूद रहे। नौगढ़ ब्लॉक सभागार में बीडीओ ने ग्रामीणों को घरौनी वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें