फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 30 उपभोक्ताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। स्थानीय ब्लॉक के रमौली पंचायत भवन में विद्युत विभाग की ओर से एकमुश्त समाधान योजना के तहत शिविर लगाया। शिविर में बिजली बिल के बकाएदारों से बकाया राशि की वसूल की गई। वहीं बिकाया बिल के मूल धन पर 25 प्रतिशत छूट का लाभ लेने के लिए यहां 30 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन

एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि रमौली ग्राम सभा में आयोजित इस शिविर में कुल 30 उपभोक्ताओं ने 2000 रुपये जमा कर रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके अतिरिक्त, 6 लोगों ने एक बार में ही अपना बकाया बिल जमा कर दिया। इसमें उन्हें 100 प्रतिशत ब्याज और 25 प्रतिशत मूलधन पर छूट मिली। कैंप में बिजली विभाग की ओर से बकायेदारों से कुल 1.60 लाख रुपये की वसूली की गई। शिविर में जेई संतोष कुमार, लाइनमैन विकास, वीरेंद्र पाल, आशीष सिंह, विनय मिश्रा, राकेश प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें