फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के बलिदान पर की चर्चा

Mon, 10 Apr 2017 01:11 AM IST
चंदौली ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
साहुपुरी स्थित 148 वाहिनी सीआरपीएफ कैंप में रविवार को एक समारोह पूर्वक शौर्य दिवस  मनाया गया। इसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा देश के लिए किए गए योगदान और बलिदान को याद किया गया। इस दौरान कई जवानों को मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक एससी पाराशर इलाहाबाद रेंज ने सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एससी पाराशर ने कहा कि वर्ष 1965 में  पश्चिमी पाकिस्तान की सीमा पर पाक सेना द्वारा कब्जे के लिए हमला किया गया। यहां तैनात  केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के जवानों की एक छोटी टुकडी  ने अपने साहस का परिचय देते हुए विरोधी देश के 34 सिपाहियों को मार गिराया और उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। इसमें हमारे 8 जवान शहीद हो गए। जवानों के इस वीरता पूर्वक कार्य को याद करने के लिए प्रत्येक वर्ष शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी ने जवानों को देश के प्रति निष्ठा लगन और जिम्मेदारियों के निर्वहन पर जोर दिया।  इस अवसर पर उप कमांडेंट धीरज कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट अभिषेक चौधरी, आलोक कुमार सिंह, चंद्रशेखर कुशवाहा, राजीव रतन, चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

सुबेदार मेजर नवकेत झा आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें